2022 के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े,जनता पर महंगाई की एक और मार…….

👉पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रूपये प्रति लीटर बढ़ा

NGV PRAKASH NEWS

2022 के बाद पहली बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता पर महंगाई की नई मार…….

नई दिल्ली, 15 मई 2026.

जैसा कि पिछले कई दिनों से सरकार के बयान से यह स्पष्ट रूप से लगने लगा था कि डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है, वैसा ही हुआ और पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब सीधे भारतीय उपभोक्ताओं पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह छह बजे से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लागू कर दी गई। वर्ष 2022 के बाद यह पहला मौका है, जब पेट्रोल-डीजल के दामों में एक साथ इजाफा किया गया है।

नई दरों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत लगभग 97.77 रुपये से बढ़कर 97.91 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं डीजल की कीमत में 3.11 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है और यह बढ़कर करीब 90.67 से 90.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है। प्रीमियम पेट्रोल के दाम भी बढ़े हैं, जो अब 105.14 रुपये से 107.14 रुपये प्रति लीटर के बीच पहुंच गए हैं।

===============================

📌 पेट्रोल ₹3.14 प्रति लीटर महंगा
📌 डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा
📌 दिल्ली में पेट्रोल करीब ₹98 प्रति लीटर
📌 डीजल ₹90 के पार पहुंचा

===============================

नई कीमतों के बाद ईंधन पर होने वाला अतिरिक्त खर्च सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर असर डालेगा। परिवहन लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में सब्जियों, खाद्यान्न, दूध और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर व्यापक रूप से बाजार और उपभोक्ता महंगाई पर पड़ सकता है।

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष ने बताया कि तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी को देखते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप संचालकों को इस संबंध में आधी रात को ई-मेल के जरिए नई दरों की सूचना भेजी गई थी, जिसे शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू कर दिया गया।

देश में लगातार बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अब आम जनता को ईंधन महंगाई का सीधा असर झेलना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ती हैं, तो पेट्रोल-डीजल के दामों में आगे भी वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *