हर्रैया पुलिस नें अपहरण और दुष्कर्म के दो वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

हर्रैया पुलिस की कार्रवाई, अपहरण और दुष्कर्म के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती, 15 मई 2026.

जनपद के हर्रैया थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अपहरण और दुष्कर्म के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

👉1📍पहली कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 125/2026 धारा 87, 137(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अतुल पांडेय पुत्र बद्री नाथ पांडेय निवासी ग्राम करमडांडे थाना हर्रैया जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह लगभग 8:50 बजे बेलाडे शुक्ल के पास से पकड़ा गया।

इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक देवी प्रसाद गुप्ता और हेड कांस्टेबल चंद्रमणि चौधरी शामिल रहे।

👉2📍वहीं दूसरी कार्रवाई में हर्रैया पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त नूरहसन उर्फ छोटू पुत्र अब्दुल गफ्फार खान निवासी ग्राम अमोढ़ा थाना छावनी जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 121/2026 धारा 84, 64(1), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे 14 और 15 मई की रात लगभग 1:30 बजे अमारी बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय और हेड कांस्टेबल अजय कुमार राणा की भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *