संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे से लटकता मिला शव…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे से लटकता मिला शव

बस्ती, 15 मई 2026.

नगर थाना क्षेत्र के थन्हवारपुर गांव में 26 वर्षीय विवाहिता नीलम मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।
नीलम का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता मिला।
सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मायके वालों को घटना की सूचना दिया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा सभी के सामने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही तथा जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम मिश्रा की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व थन्हवारपुर गांव निवासी पवन कुमार मिश्रा के साथ हुई थी। पवन मिश्रा, भोला मिश्र का पुत्र बताया जा रहा है जो उस समय चाय की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करते थे । मृतका अपने पीछे डेढ़ माह का एक मासूम बेटा छोड़ गई है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा फैला है।

मृतका के पिता रामदेव तिवारी तथा माता पुष्पा तुरकौलिया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ने 6 वर्ष पूर्व बड़े अरमान के साथ अपनी बेटी नीलम की शादी पवन के साथ की थी | उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी को ससुराल में मारा पीटा जाएगा और एक दिन उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाएगी |

सूत्रों के अनुसार नीलम मिश्रा के साथ अक्सर मारपीट होती थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते के बाद उसे दोबारा ससुराल लाया गया था। वहीं चर्चा यह भी है कि नीलम ने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम मिश्रा की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व सिद्धार्थनगर जिले के थाना इटवा क्षेत्र के तुरकौलिया गांव निवासी रामदेव तिवारी की पुत्री के रूप में थन्हवारपुर निवासी पवन कुमार मिश्रा पुत्र भोला मिश्र के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। परिजनों के मुताबिक विवाह में सामर्थ्य अनुसार मोटरसाइकिल, सोने की चेन, अंगूठी और 50 हजार रुपये नगद दिए गए थे। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष द्वारा कार की मांग को लेकर नीलम को प्रताड़ित किए जाने का आरोप है।

मृतका के पिता रामदेव तिवारी और माता पुष्पा देवी ने बड़े अरमानों के साथ अपनी बेटी की शादी की थी, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ना झेलनी पड़ेगी और एक दिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाएगी। परिजनों का आरोप है कि नीलम के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। वर्ष 2024 में भी दहेज उत्पीड़न और मारपीट को लेकर थाना नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जो अभी न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बाद में समझौते और भविष्य की बात कहकर नीलम को दोबारा ससुराल भेजा गया था, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई। परिजनों के मुताबिक फरवरी 2025 में नीलम ने तहसील दिवस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपनी जान का खतरा बताया था। वहीं करीब 15 दिन पहले फोन पर भी दहेज को लेकर धमकी भरी बातें होने का आरोप लगाया गया है।

परिवार का कहना है कि हाल ही में नीलम ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसकी उम्र अभी लगभग डेढ़ माह है।
नीलम के मायके वालों के अनुसार 14 मई की रात 10.30 पर पुलिस द्वारा फोन पर नीलम की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने नीलम के शरीर पर चोट के निशान होने का दावा किया है।

मायके पक्ष ने पति पवन मिश्रा, सास सुशीला, ननद निर्मला और अर्चना समेत अन्य लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *