NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में सोशल मीडिया पर फैली अफवाह से हड़कंप, मोमोज की चटनी को लेकर चर्चा तेज
बस्ती,
शहर में रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर ने लोगों के बीच सनसनी फैला दी। इंटरनेट मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि शहर की एक मोमोज दुकान की चटनी में आपत्तिजनक पदार्थ मिलाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि मामले की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
चर्चाओं के अनुसार आवास विकास कॉलोनी गेट के पास स्थित एक मोमोज दुकान को लेकर पूरे दिन लोगों के बीच तरह-तरह की बातें होती रहीं। सोशल मीडिया पर कुछ कथित तस्वीरों और पोस्ट को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म रहा।
हालांकि प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक किसी प्रकार की पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वायरल दावों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी खबर पर बिना पुष्टि विश्वास न करें और अफवाह फैलाने से बचें।
👉ऐसे किसी अपुष्ट अफवाह या दावों की पुष्टिNGV PRAKASH NEWS नहीं करता |
NGV PRAKASH NEWS
