Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

NGV PRAKASH NEWS
शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वाल्टरगंज पुलिस की कार्रवाई
बस्ती, 23 जून 2026।
जनपद बस्ती के थाना वाल्टरगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में विवाह से इनकार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
थानाध्यक्ष वाल्टरगंज श्री सूर्यप्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 144/2026, धारा 69 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त नसीर पुत्र शफीक निवासी गन्धरिया फैज, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर एक युवती को शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से साफ इनकार करने का आरोप है।
मामले की विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को बस्ती-बांसी मार्ग स्थित मनौरी चौराहे के पास दबिश देकर आरोपी नसीर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय (प्रभारी चौकी जमदाशाही), कांस्टेबल अनिरुद्ध कुमार, आरक्षी रितिक अग्निहोत्री, महिला आरक्षी निकिता यादव एवं महिला आरक्षी प्रांजलि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
NGV PRAKASH NEWS