नशे में बेकाबू बेटे का तांडव,भागते समय गिरने से सिर पर लगा ईट बना मौत की कारण…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नशे में बेकाबू बेटे का तांडव बना मौत की वजह, पिता पर हमला करने के बाद युवक की गई जान

बस्ती, 03 जुलाई 2026।

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां नशे की हालत में एक युवक ने अपने ही पिता पर हमला करने का प्रयास किया। भयभीत पिता ने अपनी जान बचाने के लिए तत्काल डायल 112 पुलिस से सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनाक्रम ने दुखद मोड़ ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बैजलपुर निवासी लगभग 20 वर्षीय मनीष चौरसिया नशे की हालत में अपने पिता को दौड़ाकर मारने की कोशिश कर रहा था। उसके पिता ने मामले में 112 को सूचना दी, डायल 112 की सूचना मिलते ही जैसे ही पीआरवी मौके पर पहुंची, पुलिस को देखते ही युवक वहां से भागनें लगा । भागने के दौरान वह गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी पर कलवारी पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से कलवारी अस्पताल ले गए जहां से मलहम पट्टी के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक लंबे समय से नशे की लत का शिकार था, जिससे परिवार भी काफी परेशान रहता था, और इस कारण कई बार वह घर में बवाल कर चुका था, इसके कारण पहले भी घरवालों द्वारा कई बार पुलिस को बुलाया जा चुका था |

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और उसके दुष्परिणामों को उजागर कर दिया है।

वही एक वीडियो सामने आया है जिसमें मृतक की मां द्वारा 112 के पुलिस कर्मचारियों पर करने का आरोप लगाया जा रहा है |

मामले में क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *