Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

परसरामपुर पुलिस ने झपट्टामारी कर मोबाइल छीनने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल व बाइक बरामद
बस्ती | 12 अगस्त 2026
थाना परसरामपुर पुलिस ने झपट्टामारी कर मोबाइल फोन छीनने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए तीन मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, थाना परसरामपुर में दर्ज मु0अ0सं0-260/2026, धारा 304(2), 317(2), 3(5) BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल वर्मा पुत्र मोल्हू, निवासी ग्राम दुफेड़ी, उम्र करीब 23 वर्ष तथा रिंकू सिंह पुत्र स्व. जिलेदार सिंह, निवासी ग्राम संसारपुर, उम्र करीब 24 वर्ष को 12 अगस्त 2026 को करीब 10:35 बजे ग्राम दुफेड़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन अदद मोबाइल फोन तथा पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP51BY6099 बरामद की गई। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुर्बान अली के साथ हेड कांस्टेबल विशाल यादव, कांस्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल विनीत सिंह और कांस्टेबल रोहित वर्मा शामिल रहे। सभी पुलिसकर्मी थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती से संबंधित हैं।
NGV PRAKASH NEWS