मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ चला अभियान, 4 बालक हुये रेस्क्यू…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान, चार बाल श्रमिकों का रेस्क्यू

बस्ती | 12 अगस्त 2026

मानव तस्करी की रोकथाम, बच्चों एवं महिलाओं के संरक्षण तथा बाल श्रम के खिलाफ बस्ती पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के निर्देशन में थाना एएचटी, एसजेपीयू और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली, लालगंज एवं मुंडेरवा क्षेत्र में विभिन्न संभावित स्थानों पर चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान का उद्देश्य बाल एवं किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन एवं अवमुक्तिकरण तथा बेघर बच्चों का बचाव एवं पुनर्वास रहा। अभियान के दौरान राकेश ऑटो पार्ट्स, प्रद्युम्न ऑटो सर्विस, श्रीराम इलेक्ट्रिकल्स मशीनरी स्टोर, गोल्डन मेंस पार्लर सहित अन्य संभावित स्थानों की जांच की गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से 04 बाल श्रमिकों का रेस्क्यू किया गया।

बाल श्रम के खिलाफ दुकानदारों को दी गई हिदायत

संयुक्त टीम ने दुकानदारों, होटल संचालकों और आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से बाल श्रम न कराया जाए। किसी दुकान, होटल या प्रतिष्ठान पर बच्चों से बाल श्रम कराते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

टीम ने लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बच्चा चोरी और जहरखुरानी जैसी घटनाओं से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।

बाल विवाह रोकने के लिए भी किया जागरूक

अभियान के दौरान आसपास की दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर पंपलेट वितरित कर लोगों को बाल विवाह नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों एवं मोहल्लेवासियों से अपील की गई कि यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो तत्काल सरकारी हेल्पलाइन अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें।

परिजनों को सलाह दी गई कि वे बच्चों को अपने पास रखें और किसी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई कोई भी खाद्य सामग्री या अन्य वस्तु बच्चों को न खाने दें।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

अभियान के दौरान लोगों को आपात स्थिति और सहायता के लिए सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1090, 181 और 1076 की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि बच्चों अथवा महिलाओं से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन को सूचना दें।

अभियान में यह टीम रही मौजूद

अभियान के दौरान थाना एएचटी से प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश गौतम, उपनिरीक्षक भोला प्रसाद यादव, महिला आरक्षी नीलम सक्सेना तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं उनकी टीम मौजूद रही।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *