Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

कांवड़ यात्रा से पहले लहरा गंगा घाट पहुंचे एसपी ओपी सिंह, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
कासगंज, 22 अगस्त 2026।
कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शनिवार को एसपी कासगंज ओपी सिंह ने सोरों क्षेत्र स्थित लहरा गंगा घाट पहुंचकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसपी ओपी सिंह ने गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरीकेडिंग, खतरे के निशान, नाव और गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घाट पर मौजूद कांवड़ियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।
एसपी ने घाट तक पहुंचने वाले मार्गों, पार्किंग, रूट डायवर्जन, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, चेंजिंग रूम और यातायात प्रबंधन की भी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही दुकानों को गंगा तट से पीछे लगाने और घाट क्षेत्र में व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सोरों लोकेश भाटी सहित संबंधित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
NGV PRAKASH NEWS