डॉ. शालिनी सिंह सहित बस्ती पुलिस के चार कर्मियों को मिला गृह मंत्रालय का ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती पुलिस के चार कर्मियों को मिला गृह मंत्रालय का ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’

बस्ती, 28 सितंबर 2026।

उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए बस्ती पुलिस के दो निरीक्षक और दो मुख्य आरक्षियों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक बस्ती/क्षेत्राधिकारी सदर ने सोमवार को पुलिस विभाग के चार कर्मियों को पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक शालिनी सिंह, निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव (आईजीआरएस सेल बस्ती), मुख्य आरक्षी राघवेन्द्र दुबे और मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार सरोज शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस सम्मान से पुलिस विभाग में कार्यरत अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा मिली।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *