पंपिंग सेट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ;सरगना समेत पांच को पुलिस ने किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

पम्पिंग सेट चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 5 गिरफ्तार

बस्ती, 29 सितंबर 2026।

थाना छावनी पुलिस ने पम्पिंग सेट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना समेत चार वयस्क आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हुंडई वर्ना कार, चोरी का फील्ड मार्शल पम्पिंग सेट और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

खेतों में लगे पम्पसेट की दिन में करते थे रेकी

पुलिस के अनुसार, ग्राम मलौली दूबे में सड़क किनारे खेत से पम्पिंग सेट चोरी होने की तहरीर पर 28 सितंबर 2026 को थाना छावनी में मु0अ0सं0 198/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में कार्रवाई शुरू की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी छावनी स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 28 सितंबर की रात करीब 8:25 बजे पचवस प्राथमिक विद्यालय के पास घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सरगना समेत पांच गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में लक्की सिंह पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन सिंह निवासी ग्राम पड़ेरिया, थाना छावनी, उम्र 26 वर्ष को गिरोह का सरगना बताया गया है। इसके अलावा राकेश कुमार निवासी नेतवरपट्टी, उम्र 30 वर्ष, दीपक सिंह निवासी नेतवरपट्टी, उम्र 26 वर्ष, आयुष सिंह निवासी नेतवरपट्टी, उम्र 19 वर्ष तथा एक बाल अपचारी को पकड़ा गया है।

वर्ना कार और चोरी का पम्पिंग सेट बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद हुंडई वर्ना कार संख्या UP32 EQ 4027, घटना में प्रयुक्त वाहन, एक फील्ड मार्शल पम्पिंग सेट तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

ट्रक चलाने की आड़ में करते थे रेकी

पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे दिन में ट्रक चलाते थे, जबकि उनके क्लीनर खेतों में लगे पम्पिंग सेट की रेकी करते थे। इसके बाद रात में वर्ना कार से पहुंचकर पम्पिंग सेट चोरी कर उन्हें बेचने का काम किया जाता था। चोरी से मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर खर्च करने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मुंडेरवा और कोतवाली क्षेत्र में भी पम्पिंग सेट चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस टीम की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस टीम की भूमिका रही। पुलिस की ओर से गिरोह के अन्य आपराधिक मामलों और चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *