Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, 30 सितंबर 2026.
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ह्ररैया पुलिस और सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त टीम ने यूपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अमित शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उसके द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
तपसी धाम मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तारी
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में की गई। थाना हरैया पर दर्ज मु0अ0सं0-190/2026, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अमित शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर थाना हरैया पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 29 सितंबर 2026 को तपसी धाम मोड़ पुलिया के पास से आरोपी अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
25 हजार रुपये का घोषित था इनाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित शर्मा पुत्र स्वर्गीय दाऊ शर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी भदावल कला, थाना हरैया, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
मोटरसाइकिल बरामद, एमवी एक्ट में सीज
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP51BV9513 बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल के वैध कागजात और अपना ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त पुलिस टीम ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरैया संजय कुमार, प्रभारी सर्विलांस सेल उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव, उपनिरीक्षक कामेश्वर मिश्र के अलावा हेड कांस्टेबल वरुण राय, हेड कांस्टेबल सौरभ त्रिपाठी, कांस्टेबल शिव यादव, कांस्टेबल राजेश मौर्या, कांस्टेबल बृजेन्द्र गौतम, सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल देवेश यादव और कांस्टेबल किशन सिंह शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS