
जी.पी.दुबे
97210 711 75
भाइयों ने बहन की हत्या कर लाश बोरे में भरकर नदी में फेंकने जा रहे थे, तभी…
बुलंदशहर 22 अगस्त 24.
बुलंदशहर में सगे भाइयों ने बहन की हत्या कर दी।
दोनों सगे भाई उसके प्रेम प्रसंग के खिलाफ थे |
उन्होंने बहन की हत्या कर शव को बोरे में भरकर घर से दूर काली नदी में फेंकने जा रह थे।
रास्ते में गश्त कर रही पुलिस ने शंका के आधार पर दोनों को रोका और बोरे की तलाशी ली।
बोरे का मुंह खोलते ही पुलिस वालों के होश उड़ गए। बोरी में एक लड़की की लाश थी | पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ करने लगी |
पूछताछ में दोनों ने बताया कि शव उनकी बहन का प्रेम संबंध उनके साले के साथ चल रहा था जो हम लोगों को पसंद नहीं था | हम लोगों ने उसको बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानी | कई बार हम लोगों ने दोनों को पकड़ा और समझाया लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थे |
इसलिए हम लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और लास्ट बोरिंग रखकर उसे ठिकाने लगाने ले जा रहे थे |
पुलिस लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दोनों भाइयों को पर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा |



