चाची को 15 साल छोटे भतीजे से चढ़ा प्यार का खुमार और उसके बाद ऐसा हुआ कि..

चाची को 15 साल के छोटे भतीजे से हुआ इश्क

मेरठ 12 सितंबर 24.

चाची का अपने भतीजे पर दिल आ गया, साथ ही जवान हो चुके भतीजे को भी चाची का छेड़छाड़ और हंसी मजाक अच्छा लगने लगा और दोनों में दाेनों में नजदीकियां बढ़ती गईं |

नजदीकी इस कदर बढ़ी कि चाची और भतीजे में शारीरिक संबंध भी बन गया |

उसके बाद शारीरिक संबंध बनने का सिलसिला चाची को इतना पसंद आया कि वह भतीजे से शादी की जिद करने लगी | इधर भतीजा इस संबंध को केवल अपनी वासना की आग ठंडी करने तक ही सीमित रखना चाहता था |
और जब चाची लगातार शादी का दबाव डालने लगी तो परेशान भतीजे ने अपनी चाची को मौत के घाट उतार दिया|

प्राप्त जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शोएब नामक युवक ने अपनी चाची की हत्या कर दी |

आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया |

पुलिस के अनुसार शोयब (25) का अपनी चाची फरहाना (40) के साथ 3 वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था |
फरहाना शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन शोयब शादी के लिए तैयार नहीं था |

शादी की जिद से नाराज शोयब ने अपनी चाची की गला दबाकर हत्या कर दी और हत्या के बाद लाश को इंचौली के जमालपुर गांव के जंगल में दबा दिया |

इसके बाद जब फरहाना 11 सितंबर को गायब हो गई |
शोयब ने फरहाना को तमंचे के बल पर अपहरण करने की शिकायत पुलिस में की |

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फरहाना की जाँच शुरू कर दी |
जांच के दौरान पुलिस शोएब और फरहाना के बीच प्रेम संबंध का पता चला |
पुलिस ने शोएब से भी पूछताछ शुरू कर दी और शोएब द्वारा कई बार घुमा फिरा कर बताने से जब पुलिस ने शक्ति से पूछा तो शोयब ने हत्या की बात स्वीकार की और शव की जगह भी बताई |
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया |

पुलिस आरोपी को लेकर तमंचा बरामद करने गई तो शोयब ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिससे आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई और शोयब गोली शोएब के पैर में लगी |7

पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शोयब के फरहाना के साथ अवैध संबंध थे और फरहाना के द्वारा शादी के लिए दबाव डालने के कारण उसने हत्या कर दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *