बिजली की चपेट में आने से गाय और बछिया की हुई मृत्यु

मल्हनी गांव में करंट की चपेट में आने से दो गोवंशीय पशुओं की मौत

बस्ती 23 मार्च 25.

प्राप्त जानकारी के अनुसार..

परसरामपुर थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दो गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह सात बजे हुआ, जब श्रीकांत दुबे अपने घर के सामने गाय का दूध निकाल रहे थे।

बताया जा रहा है कि श्रीकांत दुबे के घर के सामने से चौरी फीडर की एलटी लाइन गुजरी है। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और तार टूटकर नीचे गिर गया। दुर्भाग्यवश, यह तार सीधे गाय के ऊपर गिर पड़ा। श्रीकांत दुबे किसी तरह खुद को बचाते हुए पीछे हट गए, लेकिन उनकी गाय और उसकी बछिया करंट की चपेट में आ गईं।

गोवंशीय पशुओं को तड़पता देख श्रीकांत दुबे के पुत्र रामचंद्र दुबे ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। काफी प्रयास के बावजूद दोनों पशुओं की जान नहीं बचाई जा सकी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना में श्रीकांत दुबे और उनके बेटे रामचंद्र को भी झटका लगने से चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन को काटकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, चौकी प्रभारी घघौवा भी मौके पर पहुंचकर जांच- पड़ताल किए |

NGV PRAKASH NEWS

  • Gyan Prakash Dubey

    I am a News Reporter with Diploma in jornlism and mass communication. Editor in Chief of this news portal NGV PRAKASH NEWS.This Portal Registred from MSME and Department of Information and Broadcasting Government of India. For any query please contact me on 9721071175.

    Related Posts

    अपहरण कर किया बलात्कार, कराया धर्म परिवर्तन उसके बाद बना दिया डांसर

    कुशीनगर 30 मार्च 25.कुशीनगर से एक रोंगटे खड़ा कर देने वाला समाचार आया है |जहां पर एक नाबालिक लड़की को जब वह नित्य कर्म के लिए जा रही थी |…

    Read more

    मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया को UP STF ने किया ढेर, एनकाउंटर में DSP घायल

    👉 ढाई लाख रुपये था इनाम 👉 दोनों हाथ से चलता था गोली 👉 पुलिस टीम पर बम फेंक कर बचने की कोशिश मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपहरण कर किया बलात्कार, कराया धर्म परिवर्तन उसके बाद बना दिया डांसर

    मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया को UP STF ने किया ढेर, एनकाउंटर में DSP घायल

    कक्षा आठवीं के छात्र नें एक विषय में फेल होने पर इस कारण लगा ली फांसी

    युवती को शादी का झांसा देकर किया शोषण: धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव