
जी. पी. दुबे
9721071175
NGV PRAKASH NEWS
बाबा कुंवारी लड़कियों को ही बनता था शिष्या , लेनी पड़ती थी विशेष दीक्षा
हाथरस हादसे के बाद बाबा नारायण साकार हरि को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे है।
बाबा के सत्संग में जाने वाली महिलाओं ने बाबा को लेकर हैरत अंगेज खुलासे किए है। महिलाओं का कहना है कि बाबा को लाल रंग बेहद पसंद हैं और वह केवल कुंवारी लड़कियों को ही अपना शिष्या बनाते थे।
लड़कियों को बाबा से विशेष दीक्षा लेनी पड़ती थी।
बाबा का पूरा कामकाज लड़कियां संभालती थी।
जिस पानी से बाबा स्नान करते थे उसे लड़कियां विशेष पानी तैयार करती थी | जिसमे नीम के साथ गुलाब की पंखुड़ियां, खुशबू आदि कई चीजें मिलाई जाती थी। पानी तैयार होने के बाद बाबा स्नान करते थे।
एक महिला ने यह भी बोला कि बाबा को खाना भी लड़कियां अपने हाथों से खिलाती थी और हमेशा बाबा के सेवा के लिए उनके आसपास रहा करती थी।
सत्संग में वही ड्रेस पहनकर आती थी जो बाबा के सत्संग समिति की ओर से दिया जाता था। लाल रंग के ड्रेस के अलावा गहने भी दिए जाते थे। जिसे लड़कियां पहनकर बाबा के इर्द-गिर्द नाचती थी। डांस खत्म होने के बाद लड़कियां अपनी ड्रेस बदल लेती थी।
महिलाओं ने बाबा के बारे में आगे बताया कि बाबा सूरजपाल के आसपास हमेशा कुंवारी लड़कियां ही रहती थी, जो बाबा को अपना पति मानती थीं और उसकी एक आवाज पर कुछ भी करने को तैयार रहती थी। उन्होंने बताया कि सत्संग के दौरान बाबा हमेशा काला चश्मा पहना करता था।
उन लड़कियों को उस चश्मे में भगवान का रूप दिखता था।
एक अन्य महिला ने बताया कि सुहागिन महिलाओं से बाबा दूर रहते थे। वे शादीशुदा महिलाओं को अपने पास नहीं आने देते थे। वहीं सुहागिन महिलाओं को सूरजपाल में भोले बाबा के दर्शन होते थे। उनके लिए अलग श्रेणियां तय थीं। कुंवारी लड़कियां ही सुरजपाल की शिष्याएं थी और बाबा केवल कुंवारी लड़कियों को ही अपने आस-पास रखते थे।
हर छोटी बड़ी खबर तथा विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें….
9721071175


