शादी के 4 साल बाद एक दिन पत्नी ने ऐसा देखा कि उड़ गये उसके होश

Gyan Prakash Dubey

ग्वालियर: पति निकला किन्नर, शादी के बाद पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्वालियर 21 नवंबर 24.
एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

यह मामला केवल दहेज प्रताड़ना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें धोखाधड़ी और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप भी शामिल हैं।

क्या है मामला?

महिला का विवाह 2020 में बड़े धूमधाम से हुआ था। शादी में उसके परिजनों ने लाखों रुपये का दहेज और अन्य सामान दिया। शादी के 4 साल हो जाने के बाद भी पति ने कभी भी अपनी पत्नी के साथ संबंध नहीं बनाया | पत्नी के अनुरोध को पति कोई ना कोई बहाना बनाकर कभी दवा का कभी अन्य कोई बहाना बनाकर टाल जाता था |

महिला एक दिन बाजार गई उसने वहां पर अपने पति को महिला के रूप में आभूषण पहने और सजे हुए देखा तो उस को पता चला कि उसका पति किन्नरों की तरह जीवन जीता है और बाजार में जाकर पैसे मांगता है।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही ससुरालवालों का व्यवहार बदल गया। छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा, और कई बार उसे खाना तक नहीं दिया गया। इसके अलावा, ससुराल में शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी। जब महिला ने पति से सवाल किया तो उसने कहा कि वह इलाज करा रहा है। लेकिन एक दिन उसने पति को महिला के कपड़ों में देखा, जिससे उसके होश उड़ गए।

महिला ने क्या कहा?

पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी गृहस्थी को बचाने की हर संभव कोशिश की। लेकिन पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना बढ़ती गई। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे मायके छोड़ दिया गया।

कानूनी शिकायत दर्ज

महिला ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपों में दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, और धोखाधड़ी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

समाज के लिए सवाल

यह मामला वैवाहिक रिश्तों में ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। शादी जैसे पवित्र बंधन में विश्वासघात का यह मामला न केवल महिला के अधिकारों का हनन है, बल्कि समाज के सामने एक सोचने योग्य स्थिति पेश करता है।

पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी, लेकिन यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि विवाह जैसे रिश्ते में पारदर्शिता और ईमानदारी अत्यंत जरूरी हैं।

  • एनजीवी प्रकाश न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *