
जी.पी.दुबे
97210 711 75
वाराणसी: मां काली की पूजा के दौरान पुजारी ने गला रेतकर दी जान, वजह जानकर लोग स्तब्ध
वाराणसी.
कोतवाली थाना क्षेत्र के गाय घाट में एक पुजारी ने मां काली की आराधना के दौरान गला रेतकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि पुजारी 24 घंटे तक मां काली के साक्षात दर्शन के लिए कठोर साधना कर रहा था। जब दर्शन नहीं हुए, तो आस्था और निराशा के गहरे संघर्ष में उसने अपनी जान दे दी।
घटना के समय पुजारी की पत्नी घर पर ही मौजूद थी। जब उसने अपने पति को लहूलुहान हालत में देखा, तो तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुजारी गहरी धार्मिक आस्था से प्रेरित था। वह मां काली के दर्शन के लिए 24 घंटे तक कठोर साधना और उपवास कर रहा था। उसकी भक्ति और आस्था के प्रति समर्पण क्षेत्र के लोगों को भी अचंभित कर गया है।
पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में गम और हैरानी का माहौल है। स्थानीय लोग पुजारी की आस्था को लेकर स्तब्ध हैं और घटना को एक दुखद आध्यात्मिक त्रासदी के रूप में देख रहे हैं।


