पैसे नहीं थे इसलिए रेल के पहिए के बगल बैठ कर 250 किमी. का सफर तय कर डाला.

जी.पी. दुबे

ट्रेन के पहिए के पास बैठकर किया 250 किमी का सफर

जबलपुर: इटारसी से जबलपुर की दूरी करीब 250 किलोमीटर है। इतनी लंबी यात्रा कोई व्यक्ति ट्रेन के पहिए के पास बैठकर तय कर सकता है, यह सुनकर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन यह घटना सच है। मामला इटारसी-जबलपुर रेल मार्ग का है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन के पहिए के पास बैठकर सफर पूरा किया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के आउटर पर पहुंची। इस दौरान रेल कर्मचारी एस-4 कोच के निरीक्षण में जुटे थे। तभी उन्होंने कोच के नीचे एक व्यक्ति को छिपा हुआ देखा।

जान जोखिम में डालकर सफर

रेल कर्मचारियों ने तुरंत ही पायलट को वायरलेस पर सूचना दी और ट्रेन रुकवाई। ट्रॉली में छुपे व्यक्ति को बाहर निकाला गया। कोच के नीचे पहिए के पास बैठकर सुरक्षित इटारसी से जबलपुर तक पहुंचने वाले युवक को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

मौके पर मौजूद रेल कर्मचारियों ने युवक को पकड़ा और उसे वैगन विभाग (एसीएंडडब्ल्यू) के हवाले कर दिया। जब युवक से इस खतरनाक सफर के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि उसके पास टिकट के लिए पैसे नहीं थे। मजबूरी में उसने इस खतरनाक तरीके को अपनाया।

रेल कर्मचारियों ने बताया कि रोलिंग परीक्षण के दौरान युवक को देखकर वे चौंक गए। मामले की सूचना तुरंत ही वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। युवक के साहस और मजबूरी ने जहां सबको हैरत में डाल दिया, वहीं रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *