
जी.पी.दुबे
97210 711 75
फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार: सिविल कोर्ट स्टाफ भर्ती परीक्षा में दुसरे के नाम पर दे रहा था परीक्षा
बस्ती, 5 जनवरी 2025।
उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आए एक फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में परीक्षा के दौरान सख्त निगरानी रखी जा रही थी।
*अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सेंटर कोड 4426204, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, पचपेडिया रोड, बस्ती में ड्यूटी पर मौजूद उपनिरीक्षक अयुब खान और कांस्टेबल मनीष यादव को विद्यालय प्राचार्य इतेन्द्र कुमार ने सूचना दी कि एक अभ्यर्थी, *अजय यादव पुत्र संतोष कुमार निवासी दतावली, थाना मटसैना, जिला फिरोजाबाद*, दूसरे अभ्यर्थी *अयोध्या प्रसाद पुत्र स्वर्गीय हीरालाल, निवासी गौहन्ना भिखारीपुर, जिला अंबेडकर* नगर के स्थान पर परीक्षा दे रहा है।

उन्होंने बताया कि
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अजय यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोप सत्य पाए जाने पर प्राचार्य के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 9/25, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) व 6/10 उत्तर प्रदेश परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
नाम: अजय यादव
पिता का नाम: संतोष कुमार
पता: दतावली, थाना मटसैना, जिला फिरोजाबाद
बरामदगी:
- आधार कार्ड – जिस पर कूट रचित तरीके से अयोध्या प्रसाद की जगह अजय यादव का फोटो लगाया गया था।
- कूटरचित एडमिट कार्ड – जिसे अजय यादव द्वारा परीक्षा में उपयोग किया जा रहा था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह
- उपनिरीक्षक अयुब खान
- कांस्टेबल मनीष यादव
- कांस्टेबल धनंजय यादव
- कांस्टेबल दुर्गेश यादव
कोतवाली पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
NGV PRAKASH NEWS
