

चलते ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप झूठा निकला
यमुनानगर.
गांधीनगर थाना क्षेत्र की 26 वर्षीय महिला द्वारा चलते ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया गया। महिला ने दावा किया कि तीन लोगों ने उसे खींचकर औद्योगिक क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने सिर में रॉड मारने और गला दबाने की बात भी कही।
महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि सोमवार की रात लगभग 9:00 बजे महाराणा प्रताप चौक पर वह अपने पिता का इंतजार कर रही थी | आगे बताया कि वहां एक ट्रक खड़ा था, इसमें बैठे तीन लोगों ने उसे ट्रक के अंदर खींच लिया और ट्रक लेकर चल दिए |
उसने कहा कि एक जानकारी उसके जिनका नाम विनीत है देख लिया और वह दौड़ते हुए ट्रक के पीछे से लटक गए|
महिला ने कहा कि चालक ट्रक को लेकर औद्योगिक क्षेत्र में गया जहां चलते ट्रक में तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया | विरोध करने पर सिर में रद्द मारियो गला दबाकर जान से करने का प्रयास भी किया |
उसके बाद उसे रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए | उसने कहा कि जब वह ट्रक से उतरी तभी मोबाइल से ट्रक के नंबर की फोटो खींच ली |
महिला थाना प्रभारी बलजीत कौर ने बताया कि जब महिला उनके पास आई उसे समय उसके कपड़े खून से सने हुए थे और सर पर चोट का निशान था |
उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर ट्रक को पकड़ लिया |
पूछताछ में सामने आया कि महिला उन लोगों को जानती है और महिला ने ही उनके पास फोन किया था | उसके बाद महिला औद्योगिक क्षेत्र पहुंची और उनसे रूपयों की मांग करने लगी | रुपए नहीं देने पर उसने दुष्कर्म मैं फसाने के लिए वीडियो भी बनाया |
महिला ने पुलिस को ट्रक का नंबर और अंदर लिखे मोबाइल नंबर की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक और उसके चालकों को हिरासत में लिया। हालांकि, मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।
पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई
पुलिस जांच में पता चला कि महिला नशे की आदी है और आरोपित ट्रक चालकों को पहले से जानती थी। उसने खुद उनसे रुपये मांगे थे। जब उन्होंने रुपये देने से इनकार किया, तो उसने झूठा मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार, महिला ने पहले भी दुष्कर्म के चार मामले दर्ज कराए हैं, जिनमें से सभी झूठे पाए गए। उसके परिवार वाले भी उसकी हरकतों से परेशान हैं।
पुलिस ने महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का संकेत दिया है और जनता से अपील की है कि ऐसे मामलों में सच्चाई सामने लाने में पुलिस का सहयोग करें।
