मुसलमान से सनातनी बनने पर 3000 महीना, किसने कहा यह..

मुसलमान से सनातनी बनने पर 3000 महीना, वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी का ऐलान

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी, जिन्होंने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाया और अपना नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी रखा, ने महाकुंभ में एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने मुसलमानों से सनातन धर्म में घर वापसी की अपील करते हुए कहा कि जो भी इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाएगा, उसे हर महीने 3000 रुपए दिए जाएंगे।

महाकुंभ में किया संगम स्नान

मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के बाद जितेंद्र नारायण त्यागी ने इस घोषणा को सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि वे अपने मित्रों की मदद से एक संगठन बना रहे हैं, जो धर्म परिवर्तन करने वाले मुसलमानों को आर्थिक सहायता देगा। यह सहायता तब तक जारी रहेगी जब तक वे पूरी तरह से सनातन धर्म में सेटल न हो जाएं।

व्यापार में मदद का भी वादा

जितेंद्र नारायण त्यागी ने कहा कि जो लोग धर्म परिवर्तन के बाद व्यापार करना चाहते हैं, उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने मुसलमानों से कट्टरपंथ और जेहादी मानसिकता छोड़कर सनातन धर्म अपनाने की अपील की।

तीन साल पहले अपनाया था सनातन धर्म

गौरतलब है कि तीन साल पहले वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म ग्रहण किया था। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने उन्हें सनातन धर्म में दीक्षित किया था और उनका नाम बदलकर जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी रखा था। धर्म परिवर्तन के बाद उनका शुद्धिकरण, हवन और यज्ञ भी कराया गया था।

उनका कहना है कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे पुराना और वैज्ञानिक धर्म है। इस्लाम छोड़ने के बाद से वे लगातार हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *