
विदेशी महिला के साथ दिल्ली में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 13 मार्च 2025
भारत की छवि को विदेशों में खराब करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटिश नागरिक के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी कैलाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दोस्त वसीम पर छेड़छाड़ का आरोप है।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर धोखा
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला भारत में महाराष्ट्र और गोवा घूमने आई थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर कैलाश से हुई। महिला ने कैलाश को अपने साथ यात्रा पर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया और उसे दिल्ली बुला लिया। महिला मंगलवार को दिल्ली पहुंची और महिपालपुर के एक होटल में रुकी। उसी रात कैलाश अपने दोस्त वसीम के साथ होटल आया और महिला के साथ जबरदस्ती की।
ब्रिटिश उच्चायोग को दी गई सूचना
अगली सुबह पीड़िता वसंत कुंज पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की सूचना ब्रिटिश उच्चायोग को दे दी है और विदेशी महिला की हरसंभव सहायता की जा रही है।
आरोपियों की पृष्ठभूमि
कैलाश एक निजी फर्म में कार्यरत है। पीड़िता ने बताया कि उसे अंग्रेजी बोलने में कठिनाई होती थी, इसलिए वह बातचीत के लिए गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल कर रही थी।
दिल्ली पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी वसीम की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
NGV PRAKASH NEWS


