
युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान के साथ हैं: पन्नू की भारत को धमकी
खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत को खुली धमकी दी है। पन्नू ने कहा कि अगर युद्ध छिड़ा, तो ‘इंडियन पंजाब’ पाकिस्तान का साथ देगा। पन्नू ने दावा किया कि भारतीय सेना को पंजाब पार नहीं करने दिया जाएगा और पंजाब पाकिस्तानी सेना के लिए लंगर लगाएगा।
पाकिस्तानी अखबार द डॉन के अनुसार, पन्नू ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया, तो यह भारत और मोदी का आखिरी युद्ध होगा। पंजाब भारतीय कब्जे से आजाद हो जाएगा।” उन्होंने बताया कि पंजाब के कैंट इलाकों में दीवारों पर संदेश लिखे जा रहे हैं, जिनमें सिख सैनिकों से पाकिस्तान के खिलाफ जंग न लड़ने की अपील की गई है।
SFJ (सिख्स फॉर जस्टिस) ने इससे पहले भी वीडियो जारी कर ‘पाकिस्तान-खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए थे और पंजाब के पटियाला स्थित छावनी के पास खालिस्तान के झंडे लगाए गए थे। पन्नू ने कहा, “यह न 1965 है, न 1971… आज 2025 है। मैं पाकिस्तान की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि हम उनके साथ ईंट की तरह खड़े हैं। कोई भारतीय सेना इतनी हिम्मत नहीं करेगी कि वो पंजाब पार कर पाकिस्तान पर हमला करे।”
यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।
(NGV PRAKASH NEWS)

