Gyan Prakash Dubey


⏩ रोती बिलखती मृतक दीपक की मां और उसका घर..
दीपक की मौत मामले में नया खुलासा: परिवार और ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप…
बस्ती,
11 नवंबर 2025,
नगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत गोसाईजोत निवासी 20 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू की मौत के मामले में आज नया संदर्भ सामने आया है। मृतक दीपक पुत्र स्व. राम मिलन राजभर अपने परिवार के साथ साधारण परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहा था। उसके पिता का निधन काफी पहले हो चुका था, और मां केवला देवी ने तीन बेटे और तीन बेटियों को मेहनत-मजदूरी कर पाला। बड़ा भाई राजेश परिवार के साथ गांव में रहता है, जबकि छोटा भाई रोशन दिल्ली में मजदूरी करता है।
परिवार और ग्रामीणों के अनुसार दीपक शांत, सरल और मिलनसार स्वभाव का युवक था। सोमवार शाम वह घर से सामान लेने बाजार गया था। उसी दौरान सड़क किनारे फुल्की खाते समय नेउर नामक व्यक्ति के साथ उसकी कहासुनी हुई, जिसके बाद नेउर द्वारा उसके चेहरे और सीने पर वार किया जिससे दीपक गिर गया और उसकी की मौत हो गई।
NGV PRAKASH NEWS से बातचीत में दीपक की मां ने बताया कि घर का काम करने के बाद दीपक शाम को सामान लाने नगर गया हुआ था “वह फुल्की खा रहा था, तभी कथित रूप से नेउर ने उसे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।” घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों ने भी इसी बयान की पुष्टि की है।
बाजार का समय होने के कारण उसके गांव के कई लोग उस समय बाजार में थे और घटना की जानकारी होते ही कुछ ही मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए |
दीपक की मां का कहना है कि वह कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था |
परिजनों का कहना है उन्हें न्याय चाहिए, दीपक को जानबूझकर मारा गया है |
ग्रामीणों के अनुसार नेउर दबंग और मनबढ़ स्वभाव का व्यक्ति है, जिस पर पहले भी तीन लोगों को मारने और गांव में दबदबा बनाए रखने के आरोप लग चुके हैं। स्थानीय लोग दावा करते हैं कि नेउर अवैध रूप से गाजा की बिक्री भी करता था और इसी अवैध कारोबार के चलते उसका स्थानीय पुलिसकर्मियों से सांठगांठ थी।
यह घटना सोमवार, 10 नवंबर 2025 को लगभग शाम 5 बजे नगर बाजार में हुई। चश्मदीदों के मुताबिक पप्पू जायसवाल की दुकान के सामने फुल्की खाते समय किसी बात पर विवाद बढ़ गया और नेउर ने दीपक को धक्का देने के बाद उसके सीने पर मुक्का मारा, जिसके बाद दीपक गिर पड़ा और कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई।
⏩मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल इलाज के लिए दीपक को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की तहकीकात की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।
दूसरी ओर ग्रामीणों का दबी जवान यह कहना है कि नगर थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गाजा का कारोबार फल-फूल रहा है, और यह सब कुछ कुछ पुलिस कर्मियों की जानकारी में था | ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते इस नेटवर्क पर कार्रवाई करती, तो इस तरह की घटना शायद टल जाती।
प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी दावा है कि मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही मिनटों में हिंसक रूप ले बैठा और एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल है |
मामले में थानाध्यक्ष नगर विश्व मोहन राय का कहना है कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है | जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा | मामले में पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी |
NGV PRAKASH NEWS


