⏩2023 में सपा छोड़ बीजेपी किया था ज्वाइन..
👉स्पा की आड़ में सेक्स का धंधा…


वाराणसी में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 9 महिलाएं समेत 13 गिरफ्तार
भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति के फ्लैटों में चल रहा था धंधा
वाराणसी, 02 दिसंबर 2025।
वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। स्मार्ट बाजार के पास स्थित मेलोडी स्पा और एक बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 112 पर SOG-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 9 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों स्थान भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव के हैं, जिन्हें किराए पर दिया गया था।
छापेमारी के दौरान मेलोडी स्पा से 4 महिलाएं और 4 पुरुष पकड़े गए। यहां से 23,100 रुपये नकद, इस्तेमाल किए हुए व नए कॉन्डोम बरामद हुए। वहीं फ्लैट नंबर 112 से 5 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दोनों स्थानों से मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा को सुरक्षित कर लिया है। जांच पूरी होने तक दोनों जगहों को सील कर दिया गया है।
पूछताछ के बाद दोनों केंद्रों से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये नेटवर्क कब से सक्रिय था और इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं।
शालिनी यादव और उनका राजनीतिक सफर
जिन फ्लैटों में यह अवैध गतिविधि चल रही थी, वे भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव के नाम पर हैं। शालिनी यादव का राजनीतिक सफर लंबे समय से चर्चा में रहा है।
- 2017 में वे कांग्रेस के टिकट पर वाराणसी नगर निगम से मेयर पद की उम्मीदवार रहीं और दूसरे स्थान पर रहीं।
- 2019 में उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन की और वाराणसी लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, जहां वे लगभग दो लाख वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं।
- 24 जुलाई 2023 को उन्होंने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
पुलिस अब किराएदारी से जुड़े दस्तावेजों, भुगतान रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अवैध गतिविधियों की जानकारी मालिकों को थी या नहीं। मामले की जांच जारी है।
NGV PRAKASH NEWS


