दर्दनाक:माँ नें 2बच्चों के साथ इस कारण ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या…….

NGV PRAKASH NEWS

हैदराबाद में मां ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, मालगाड़ी के सामने कूदकर तीनों की मौत

हैदराबाद, 1 फरवरी 2026.
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के बोडुप्पल इलाके में रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली।

चारलपल्ली और घटकेसर रेलवे स्टेशनों के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से मां और दोनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। रेलवे ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने जब ट्रैक पर शव देखे तो वह स्तब्ध रह गया। शव ट्रैक से बुरी तरह चिपके हुए थे और दृश्य अत्यंत विचलित करने वाला था। लोको पायलट ने तुरंत वॉकी-टॉकी के जरिए रेलवे कंट्रोल रूम और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थी और अकेले ही दोनों बच्चों की परवरिश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है कि कहीं पारिवारिक तनाव, अकेलापन या आर्थिक तंगी इस आत्मघाती कदम की वजह तो नहीं बनी।

आसपास के लोगों के अनुसार महिला काफी समय से अकेली रह रही थी। बच्चे पढ़ाई में अच्छे बताए जा रहे हैं, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला पर जिम्मेदारियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि महिला के पति सुरेंदर रेड्डी नेल्लोर शहर में रहते हैं और दोनों के बीच लंबे समय से दूरी बनी हुई थी। महिला बोडुप्पल में बच्चों के साथ रहकर उनका पालन-पोषण कर रही थी। घटना के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान पिननींटी विजयशांति (38), उनके बेटे विशाल रेड्डी, जो इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर का छात्र था, और बेटी चेतना रेड्डी, जो इंटर सेकंड ईयर में पढ़ रही थी, के रूप में की है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *