NGV PRAKASH NEWS


मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख टकराए
मुंबई, 04 फरवरी 2026.
मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया, जब एयर इंडिया और इंडिगो के दो यात्री विमानों के पंख आपस में टकरा गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, हालांकि सुरक्षा कारणों से दोनों विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब एयर इंडिया का विमान मुंबई से कोयम्बटूर के लिए उड़ान भरने की तैयारी में पुशबैक की स्थिति में था। इसी दौरान हैदराबाद से आई इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग के बाद टैक्सी-वे से पार्किंग-वे की ओर बढ़ रही थी। इसी क्रम में दोनों विमानों के दाहिने पंख एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद विमान के भीतर झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के वक्त दोनों ही विमान यात्रियों से भरे हुए थे। टक्कर की सूचना मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल और ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत मोर्चा संभाला लिया। उसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमानों से उतारा गया और उन्हें वैकल्पिक विमानों से उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था शुरू की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों विमानों के पंखों को नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी को दे दी गई है, जिसके बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दोनों विमानों को तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए ले बॉय में खड़ा कर दिया गया है।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि टैक्सी-वे पर इंतजार के दौरान उनके विमान के विंगटिप को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद एहतियातन विमान को ग्राउंड कर दिया गया। वहीं इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि लैंडिंग के बाद पार्किंग-वे की ओर जाते समय उनके विमान का विंगटिप दूसरे विमान से टकराया। दोनों एयरलाइंस ने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
वहीं डीजीसीए के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। तकनीकी रिपोर्ट के अनुसार, दोनों विमान एयरबस ए320 मॉडल के थे। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि टैक्सी-वे पर ग्राउंड क्लीयरेंस के दौरान कहाँ पर चूक हुई और किस स्तर पर हुई, जिससे आगे में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
NGV PRAKASH NEWS
