मै भी मुसलमान तुम भी,तुम मेरे साथ…. बना लो, मै तुम्हारा सब काम करवा दूंगा…….

NGV PRAKASH NEWS

मदद के बदले संबंध बनाने का आरोप, अलीगढ़ में मुख्य आरक्षी निलंबित

अलीगढ़, 20 मार्च 2026.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक मुख्य आरक्षी पर रेप पीड़िता से मदद के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मुख्य आरक्षी इमरान खान को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

👉यह भी पढ़ें…….

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला क्वार्सी थाने की नगला पटवारी चौकी का है, जहां तैनात मुख्य आरक्षी इमरान खान पर आरोप है कि उसने एक पीड़िता से उसकी शिकायत में मदद करने के नाम पर अश्लील बातें कीं और होटल में मिलने का प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसने जीशान नामक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई थी।

आरोप है कि जांच के दौरान इमरान खान ने पीड़िता को चौकी पर बुलाया और बाद में व्हाट्सएप कॉल के जरिए उससे ‘प्राइवेट फोटो’ भेजने की मांग की। साथ ही ईद के कपड़े दिलाने के बहाने होटल चलने का दबाव बनाया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसके केस में कार्रवाई नहीं होगी और उसे ही जेल भेज दिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने आरोपी के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग एसएसपी को सौंपी। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपी मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही क्वार्सी थाने में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *