आम जनता पर रौब झाड़ने वाले दरोगा रिश्वत लेते पकड़े गए तो पैंट हो गई गीली …….

NGV PRAKASH NEWS

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एएसआई, कार्रवाई के दौरान घबराहट में हुई हालत खराब

खरगोन, 27 मार्च 2026.

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कसरावद थाने में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई रविन्द्र कुमार गुरु को बस स्टैंड पर 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी घबराहट में आ गया और उसकी हालत बिगड़ गई।

लोकायुक्त इंदौर के अनुसार ग्राम चंदावड़ निवासी 69 वर्षीय श्यामलाल उपाध्याय ने शिकायत की थी कि उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के निराकरण के लिए एएसआई द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद 27 मार्च को ट्रैप टीम का गठन किया गया और कसरावद बस स्टैंड पर जाल बिछाया गया, जहां आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

बताया गया कि आरोपी ने पहले 20 हजार रुपये की मांग की थी, जिसमें थाना प्रभारी को भी हिस्सा देने की बात कही गई थी। बाद में सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ, जिसमें से 3 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था और शेष राशि लेने के दौरान पकड़ा गया।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य किसी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *