डीआईजी बस्ती ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, तीनों जिलों के एसपी को दिया यह सख्त निर्देश…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

डीआईजी बस्ती ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निस्तारण पर दिया जोर

बस्ती, 28.03.2026 — परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी द्वारा बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

गोष्ठी के दौरान लंबित एवं आंशिक विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने, निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने तथा गैंगस्टर, वांछित और पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के साथ ही NBW अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, गो-तस्करी की रोकथाम तथा रात्रिकालीन सघन चेकिंग को और मजबूत करने पर भी बल दिया गया।

इसके साथ ही महिला अपराध, संगीन अपराध और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने, साइबर अपराध पर नियंत्रण हेतु जनपद स्तर पर साइबर एक्शन प्लान लागू करने तथा यक्ष ऐप पर लंबित सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। विभिन्न पोर्टलों जैसे CCTNS, IGRS, NCRB, कर्मयोगी पोर्टल, CM डैशबोर्ड और JMIS की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल, मुख्यमंत्री जनता दर्शन एवं अन्य शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साइबर अपराध से संबंधित मोबाइल/IMEI नंबर अधिकाधिक ब्लॉक कराने और मोबाइल रिकवरी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही i RAID ऐप पर सभी दुर्घटनाओं की फीडिंग, महिला अपहृत एवं गुमशुदा व्यक्तियों की शत-प्रतिशत बरामदगी, मिशन शक्ति केन्द्र और परिवार परामर्श केन्द्र को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

डीआईजी द्वारा ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन खोज और ऑपरेशन दहन के तहत कार्रवाई तेज करने तथा ITSSO पोर्टल पर 45 दिनों से अधिक लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त नियम 14(1) एवं 14(2) के अंतर्गत लंबित विभागीय प्रकरणों, प्रारंभिक जांच, मृतक आश्रित नियुक्ति और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित मामलों को जल्द निपटाने तथा साइट्रेन और iGOT ऐप पर शेष कर्मियों का प्रशिक्षण पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *