नदी में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी…….

NGV PRAKASH NEWS

💥नदी में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

बस्ती, 28 अप्रैल 2026.
कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट स्थित कुंवानों नदी में मंगलवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुरलीजोत गांव निवासी गंगा राम पुत्र बरसाती के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार गंगा राम मंगलवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की। करीब एक घंटे तक खोजबीन के बाद परिजन कुंवानों नदी किनारे पहुंचे, जहां मछुआरों ने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। शव को बाहर निकाला गया तो परिजनों ने उसकी पहचान गंगा राम के रूप में की, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *