प्रेस क्लब के भंडारे में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

प्रेस क्लब के भंडारे में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

लखनऊ, 05 मई 2026.

राजधानी लखनऊ में जेठ माह के अवसर पर आयोजित भंडारों की परंपरा के बीच प्रेस क्लब में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने प्रसाद वितरण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जेठ माह में हनुमान जी की कृपा से भंडारे का आयोजन राजधानी की एक अनूठी परंपरा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि लखनऊ ही नहीं, आसपास के जनपदों में भी बजरंगबली के नाम पर बड़े पैमाने पर भंडारे आयोजित होते हैं, जहां लोग बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण करते हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बजरंगबली का स्मरण कर किए गए कार्यों का समाज और देशहित में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि भंडारे में श्रद्धालुओं की सहभागिता आयोजकों और समाज के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत करती है।

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकता के सूत्र में बांधते हैं, जहां सभी लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं और समानता का अनुभव करते हैं। वहीं सूचना निदेशक ने इसे राजधानी की विशिष्ट सांस्कृतिक परंपरा बताते हुए कहा कि एक ही समय में शहर के विभिन्न हिस्सों में बड़े स्तर पर भंडारों का आयोजन सामाजिक एकता का सशक्त संदेश देता है।

मुख्यमंत्री के सलाहकार ने कहा कि लखनऊ में लंबे समय से यह परंपरा चली आ रही है और ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को जगह-जगह भंडारों का आयोजन श्रद्धा और आस्था का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने लोगों से ऐसे आयोजनों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचन्द्र सिंह प्रधान, विजय बहादुर पाठक, सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व राज्यसभा सदस्य अरविंद सिंह, अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्र, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय खत्री, इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के मुकेश सिंह, प्रदीप सिंह बब्बू, पीसीएस संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह शालू, सपा के प्रदेश सचिव दीपक रंजन, कांग्रेस नेता अशोक सिंह, प्रवक्ता सचिन रावत, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह, नवीन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व आईएएस अधिकारी एसपी सिंह, दिनेश सिंह समेत विभिन्न दलों के नेता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *