Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

दुष्कर्म के वांछित आरोपी को नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती, 07 मई 2026.
थाना नगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार थाना नगर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 46/2026 धारा 87/69/351(3)/352 बीएनएस से संबंधित आरोपी की तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविंद चौहान पुत्र मुकेश चौहान को फुटहिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है और वह ग्राम गोरया भार थाना छपिया जनपद गोंडा का निवासी है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष नगर भानू प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी करहली सर्वेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल रामसिंह यादव तथा कांस्टेबल सोनू कुमार शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS
