प्रेमिका संग शारीरिक संबंध बनाने के बाद गला घोट कर दी हत्या…….

NGV PRAKASH NEWS

प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा प्रेमी, बोला- दूसरे युवकों से बातचीत का था शक

फतेहपुर, 09 मई 2026.

फतेहपुर जिले में प्रेम संबंधों के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। बहादुरपुर गांव की रहने वाली ललिता उर्फ राखी की हत्या के मामले में आरोपी प्रेमी रजपाल उर्फ विजय कुमार रैदास ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अवैध संबंधों के शक और शादी को लेकर विवाद के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी रजपाल ने बताया कि ललिता कई युवकों से फोन पर बातचीत करती थी, जिससे उसे शक हो गया था कि उसके अन्य लोगों से भी संबंध हैं। आरोपी का कहना है कि विरोध करने पर महिला उसे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देती थी। उसने यह भी बताया कि ललिता अब अपने बुआ के बेटे से शादी करना चाहती थी, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था।

आरोपी के मुताबिक, घटना वाले दिन दोनों के बीच पहले सहमति से शारीरिक संबंध बने। इसके बाद उसने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह करीब 10 मिनट तक गला दबाए रहा, जब तक ललिता की सांसें पूरी तरह बंद नहीं हो गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के दौरान भी आरोपी के चेहरे पर किसी तरह का डर या पछतावा दिखाई नहीं दिया।

मामला असोथर थाना क्षेत्र के कैथनपुरवा गांव से जुड़ा है। मृतका ललिता उर्फ राखी के पिता रमाकरन रैदास चेन्नई में आइसक्रीम बेचने का काम करते हैं। करीब छह वर्ष पहले ललिता की शादी थरियांव थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी जितेंद्र रैदास से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति से अलग होकर मायके में रहने लगी थी और अपनी छोटी बच्ची को भी साथ रखती थी।

इसी दौरान उसका प्रेम संबंध गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी रजपाल उर्फ विजय कुमार रैदास से हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले एक वर्ष से वह बहुआ कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में प्रेमी के साथ रह रही थी।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आरोपी ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद सीधे ललौली थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलने पर गाजीपुर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की मां सुमित्रा देवी की तहरीर पर आरोपी रजपाल रैदास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *