Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

NGV PRAKASH NEWS
क्या लखनऊ हादसे से सबक लेगा बस्ती प्रशासन? शहर से लेकर गांव तक उग आये कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों पर होगी कार्यवाही…….
G. P. Dubey
9721071175
NGV PRAKASH NEWS
बस्ती, 23 जून 2026।
लखनऊ में हाल ही में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद प्रशासन अब शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद बस्ती में क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, DIOS बस्ती तथा CFO बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न कोचिंग संस्थानों का व्यापक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्था, भवन की संरचनात्मक स्थिति, संचालन संबंधी मान्यता के आवश्यक दस्तावेज, प्रवेश एवं निकास मार्गों की उपलब्धता, फायर एवं विद्युत उपकरणों की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, सीढ़ियों तथा लिफ्ट की स्थिति सहित अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच की।
जांच के दौरान जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में कमी पाई गई, उन्हें नोटिस जारी करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा कोचिंग संस्थानों में किसी भी संभावित दुर्घटना की आशंका को न्यूनतम करना है। संयुक्त टीम द्वारा किए गए इस निरीक्षण अभियान से कोचिंग संचालकों में भी आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ी है।
NGV PRAKASH NEWS