नवागत पुलिस अधीक्षक का कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने ,अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के निस्तारण पर जोर…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नवागत एसपी ओमवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने के दिए निर्देश

बस्ती, 9 अक्टूबर 2026.

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवागत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती के सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र, दायित्वों और जनपद में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पहले पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह बलिया में बतौर पुलिस अधीक्षक थे और वहां से स्थानांतरित होकर बस्ती आए हैं.

वह गाज़ीपुर जिले के भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं.

अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के निस्तारण पर जोर

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को पुलिस से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। थाना स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही आमजन के प्रति शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने और पुलिस-जन संवाद बेहतर करने पर भी विशेष बल दिया।

पत्रकारों से की मुलाकात, बेहतर समन्वय पर चर्चा

अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद के पत्रकारों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया। इस दौरान जनपद से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

उन्होंने पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को महत्वपूर्ण बताते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग की भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक को जनपद में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *