बाग में फंदे से लटका मिला 34 वर्षीय आलोक का शव, मचा हड़कंप…….

NGV PRAKASH NEWS

सोनहा में युवक की मौत से मचा हड़कंप, बाग में फंदे से लटका मिला 34 वर्षीय आलोक का शव

बस्ती 14 अक्टूबर 2026

बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया दत्तू गांव में बुधवार को एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया। गांव के एक बाग में 34 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान आलोक के. मिश्रा, पुत्र स्वर्गीय कृष्ण देव मिश्र के रूप में हुई है।

गुजरात में रहता था युवक, मंगलवार रात पहुंचा था घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलोक के. मिश्रा गुजरात में रहते थे। वह मंगलवार की रात करीब 12 बजे अपने घर पहुंचे थे। मृतक के छोटे भाई राज किशोर मिश्रा ने थाना सोनहा में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बड़े भाई लंबे समय से अवसाद से ग्रसित थे। परिजनों के मुताबिक, करीब 20 वर्षों से उनका उपचार चल रहा था और वह दवाएं भी ले रहे थे।

बाग में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब आठ बजे आलोक बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। बाद में गांव स्थित एक बाग में बच्चों द्वारा पुरानी साड़ी से बनाए गए झूले के सहारे उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग

मृतक के भाई राज किशोर मिश्रा ने थाना सोनहा के थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *