मुंबई से एंबुलेंस से आयी लाश को घर पर जैसे उतारा गया वह हो गया जिंदा

जी.पी. दुबे

मुंबई से एंबुलेंस में आयी लाश घर पहुंचते ही हो गया जिंदा

सिद्धार्थ नगर.
डुमरियागंज क्षेत्र के सिकहरा गांव से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे |

सिकहरा गांव का 55 साल का अकरम मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करके अपना तथा घर का खर्च चलता था |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई में उसकी तबीयत खराब हुई और इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया |

वहां से उसकी लाश एंबुलेंस के माध्यम से घर लाई गई आज बुधवार 9 अक्टूबर 24 को सुबह लगभग 3 बजे जैसे ही एंबुलेंस उसके घर पहुंची परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया |
आज पड़ोस के लोग इकट्ठा होकर एंबुलेंस से अकरम की लाश को नीचे उतारने लगे तभी लोगों को उसकी पलके हिलती तथा सांसे चलती हुई दिखाई दी |
गांव वालों ने आनंद फानन में उसे देव स्थित सरकारी अस्पताल में ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने बस्ती के लिए रेफर कर दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *