
Gyan Prakash Dubey
50 से अधिक घरों में की चोरी, चोरी करने का तरीका देख पुलिस भी रह गई हैरान
बंगलौर 11 अक्टूबर 24.
बेंगलुरु में एक आदमी ने 50 से अधिक घरों में चोरी की |
उसका चोरी करने का तरीका जानकर पुलिस के अधिकारी भी हैरान रह गए |
दरसल चोरी करने का यह तरीका कितना हैरान कर देने वाला है कि जानकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे |
प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय मंजूनाथ मांजा कबूतरों की मदद से चोरी को अंजाम देता था |
वह सिर्फ उन्हें घरों को निशाना बनाता था, जो ज्यादातर समय बंद रहते थे |
सबसे पहले मंजूनाथ उस घर के पास 1 या 2 कबूतरों को छोड़ देते थे | वे कबूतर किसी भी घर के बालकनी में जाकर बैठ जाते, और लोग जब उसे देखते तो वह कहता की अपने इन्ही कबूतरों को पकड़ने आया था |
अपने इस शातिर तरीके से लोगो का ध्यान वह हटा देता था और आराम से बिल्डिंग के कैम्पस में घुस जाता |
और जैसे ही उसे किसी खाली घर की भनक लगती, उसमें वह अपने हाथ की सफाई दिखा देता |
वह लोहे की राड से दरवाजा तोड़ता और उसी राड अलमारी और कैबिनेट को तोड़कर ज्यादातर वह कैश और सोने पर हाथ साफ करता |
जेवर को वह बाद में होसुर में जाकर बेच आता |
सबसे हैरानी की बात यह थी कि वह अकेले ही इस घटना को अंजाम देता था | इतनी चालाक की सेवा चोरी करता था कि कभी उसकी तरफ गया ही नहीं |
बहरहाल चोर कितनी भी चालाकी से चोरी करे एक दिन वह पुलिस की गिरफ्त में आ ही जाता है |
पुलिस ने मंजूनाथ को गिरफ्तार कर लिया | लेकिन लोग मंजूनाथ के चोरी के इस तरीके को जानकर हैरान रह गए |
बैंगलोर के नागरथपेट का रहने वाला मंजूनाथ ऊर्फ परिवाला इसके पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है | लेकिन जेल से वापस आने के बाद वह फिर से जुर्म के रास्ते पर चल पड़ता है |


