दबंगई : भतीजियों से छेड़छाड़ का किया विरोध तो उतारा मौत के घाट

जी.पी.दुबे
97210 711 75

छात्राओं को अकेला पाकर की छेड़छाड़ चाचा के विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

कुशीनगर 5 नवंबर 24.
योगी सरकार लाख दावा कर की लड़कियां सुरक्षित हैं पर वह दवा केवल हवा हवाई साबित हो रहा है |
सरकार ने एंटी रोमियो सहित पुलिस वालों को लड़कियों की सुरक्षा का निर्देश दिया है वह केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है| वही एंटी रोमियो का काम केवल स्कूलों में जाकर लड़कियों को बचाव की जानकारी देने तक सीमित है |

इसके बाद भी छात्राओं को स्कूल से आते समय छेड़छाड़ और अश्लील बातों का सामना करना पड़ता है |
ऐसा ही एक मामला कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र कानखोरिया का है जहां पर दो सगे भाई गांव की दो नाबालिक छात्राओं से छेड़छाड़ किया करते थे | काफी दिनों तक दोनों बहनों ने बर्दाश्त किया लेकिन जब लड़कों की हरकतें नहीं रुकी तो उन्होंने सारी बात अपने चाचा सतीश को बताई |
सतीश दोनों बहनों की शिकायत लेकर उन युवकों के घर पहुंचे तो आरोपी उनसे ही उलझ गए और कहा सुनी होने लगी |

समय आसपास के लोगों ने मामला शांत करवा दिया |

उसके बाद जब सतीश अपने बड़े भाई के साथ मामले की शिकायत करने थाने जा रहा था,तभी दोनों लड़कों ने उसे गांव के बाहर रोक लिया | दोनों ने उन्हें थाने जाने से मना किया | सतीश के इनकार करने पर लड़कों ने सतीश के सीने में पेट में चाकू से लगातार कई वार किया | सतीश के बड़े भाई के शोर मचाने पर वह दोनों फरार हो गए |

इसके बाद लोगों की मदद से सतीश को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया |

घटना के बाद पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया | वहीं घटना के बाद गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया |

पुलिस आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर उनकी तलाश चालू कर दी परंतु अभी तक वह फरार बताए जा रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *