बदमाश एटीएम में घुसते ही डस्टबिन देखते थे :उसके बाद कर देते थे एटीएम का सफाया

Gyan Prakash Dubey

.ग्वालियर एटीएम लूटकांड: डस्टबिन से मिली लापरवाही की सुराग, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

ग्वालियर के आनंदनगर में एसबीआई के एटीएम को काटकर लूटे गए 14 लाख 14 हजार रुपये के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने न केवल सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है, बल्कि लुटेरों की प्लानिंग के तरीकों ने पुलिस को भी चौंका दिया है।

👉कैसे रची गई थी लूट की साजिश?

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एटीएम लूट की योजना बनाने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल किया। लुटेरों ने बताया कि कैश लोडिंग के दौरान बैंक कर्मचारी नोटों की गड्डी बांधने वाली पट्टियां डस्टबिन में फेंक देते थे। यही पट्टियां लुटेरों के लिए बड़ा सुराग बन गईं।

लुटेरे एटीएम के डस्टबिन की जांच कर यह अनुमान लगाते थे कि मशीन में कितना कैश मौजूद है। अधिक पट्टियां मिलने पर वे उसी एटीएम को निशाना बनाते थे। इसके बाद वे सीसीटीवी पर स्प्रे कर कैमरे बंद कर देते और कटर से एटीएम काटकर कैश लेकर फरार हो जाते।

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी

पुलिस ने मेवात से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख 74 हजार रुपये बरामद किए हैं। हालांकि, तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं और 11 लाख 39 हजार रुपये उनके पास होने की आशंका है।

बैंक की लापरवाही उजागर

लूट के इस तरीके ने बैंक प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों को सकते में डाल दिया है। एटीएम में लापरवाही बरतने के कारण लुटेरों को प्लानिंग का मौका मिला।

अब पुलिस और बैंक प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों को लेकर नए दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें एटीएम डस्टबिन के इस्तेमाल और कैश लोडिंग प्रक्रिया में सुधार किए जाने पर जोर दिया गया है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *