डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 में जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई


डा० भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई गई

बस्ती, 14 अप्रैल 2025।
भारत रत्न डा० भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयन्ती मण्डलायुक्त सभागार में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में गरिमामयी वातावरण में हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में डा० अम्बेडकर के जीवन संघर्ष, आदर्शों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ स्मरण किया गया।

मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि डा० अम्बेडकर न केवल संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक और मानवता के पुजारी भी थे। उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। डा० अम्बेडकर के विचार और आदर्श युगों तक प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, प्रशासनिक अधिकारी संतोष पाण्डेय, न्याय सहायक रमेश कन्नौजिया सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।

इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के माननीय उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने डा० अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्री महेश कुमार शुक्ल ने कहा कि आज पूरे देश में यह जयंती जन आंदोलन के रूप में मनाई जा रही है। डा० अम्बेडकर ने शिक्षा को समतामूलक बनाने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बाबा साहब की संविधान सभा तक की यात्रा का वर्णन करते हुए उनके योगदान को याद किया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि डा० अम्बेडकर का सपना आज साकार होता दिख रहा है।

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि डा० अम्बेडकर ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर समता, बंधुता और स्वतंत्रता पर आधारित समाज की कल्पना की, जिसे हमें साकार करना है। उन्होंने सभी से भारतीय संविधान को समझने और उसके मूल्यों को आत्मसात करने की अपील की।

कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई और डा० अम्बेडकर के जीवन पर आधारित वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, एसडीएम रश्मि यादव, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, सेवानिवृत्त अधिकारी सूर्यलाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

👉 शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जुलूस निकाला गया और सभाएं की गई…

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *