सड़क पर खड़ी होकर करती थी अजीब इशारे, बुलाती थी अपने पास: पास आने पर..?

NGV PRAKASH NEWS


वाराणसी, 06 सितंबर 2025
कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास देह व्यापार का खुलासा, सिगरा पुलिस ने 7 महिलाओं को दबोचा

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। सड़क किनारे खड़ी महिलाएं दिन-रात ग्राहकों की तलाश में रहती थीं और उन्हें धीरे से इशारा कर अपने साथ होटल या लॉज में ले जाती थीं। इस खुलेआम गंदे कारोबार को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने कई बार विरोध दर्ज कराया, लेकिन यह सिलसिला लगातार जारी रहा।

पुलिस ने बताया कि कैंट स्टेशन के सामने वर्षों से देह व्यापार का काम चल रहा था। सुबह से लेकर देर रात तक महिलाएं ग्राहकों को आकर्षित करती थीं। विरोध करने पर कई बार इन महिलाओं ने स्थानीय निवासियों और दुकानदारों से झगड़ा भी किया। हाल ही में हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

शनिवार को सिगरा थाने की पुलिस और महिला पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिलाएं ग्राहकों को बहला-फुसलाकर कैंट रेलवे स्टेशन के पीछे बने होटलों में ले जाती थीं, जहां सौदेबाजी कर देह व्यापार किया जाता था।

इस कार्रवाई में SOG-2 की टीम भी शामिल रही, जो कई दिनों से इलाके पर नजर रखे हुए थी और लगातार छापेमारी कर ऐसे अड्डों का खुलासा कर रही थी। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिन होटल-लॉज मालिकों की संलिप्तता पाई जाएगी, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की सराहना की है और उम्मीद जताई कि अब कैंट स्टेशन क्षेत्र में देह व्यापार का यह सिलसिला पूरी तरह बंद होगा।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *