Gyan Prakash Dubey

नगर थाने की कमान भानु प्रताप सिंह ने संभाला…….
नगर थाना, 12 जनवरी 2026 —
परशुरामपुर से स्थानांतरित होकर भानु प्रताप सिंह ने सोमवार को नगर थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
पुलिस महकमे में उन्हें एक सख्त, अनुशासित और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस रखने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। नगर थाने की कमान संभालने के साथ ही यह स्पष्ट संकेत दे दिया गया है कि या तो अपराध छोड़िए या फिर नगर थाना क्षेत्र छोड़ दीजिए, अन्यथा कानून के शिकंजे से बच पाना मुश्किल होगा।
भानु प्रताप सिंह का अब तक का सेवा रिकॉर्ड बताता है कि उन्होंने जहां भी तैनाती पाई, वहां अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की गई। अपराधियों पर दबाव इतना बढ़ा कि कई मामलों में वे या तो भूमिगत हो गए या फिर थाना क्षेत्र छोड़कर भागने को मजबूर हुए। यही वजह है कि उनके नगर थाने में आने की खबर से ही असामाजिक तत्वों में बेचैनी की खबरें आने लगी है।
एसटीएफ में सेवाएं दे चुके भानु प्रताप सिंह को उनके बेबाक और निर्णायक अभियानों और “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” के रूप में भी जाना जाता है।
मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत इस अधिकारी ने इससे पहले बस्ती जिले के कलवारी, छावनी और परशुरामपुर थानों में थानाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। हर तैनाती पर उन्होंने अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और संगठित अपराध, हिस्ट्रीशीटरों तथा अवैध गतिविधियों पर सख्त प्रहार किया।
नगर थाने में उनकी तैनाती को कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में उम्मीद जताई जा रही है कि भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आम लोगों को सुरक्षा का मजबूत एहसास मिलेगा। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी तरह की अराजकता, अवैध कारोबार या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
👉 यहां बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने परशुरामपुर थाने से भानु प्रताप सिंह को स्थानांतरित कर नगर थाने की कमान सौपी है और इसके साथ ही नगर थाने के थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय को थाना परशुरामपुर थानाध्यक्ष बनाकर भेजा है |
NGV PRAKASH NEWS
