नाबालिक से बात करने के शक मे गाँव वालों नें दोनों को ऐसा कर घुमाया-वीडियो किया वायरल,उसके बाद हुई यह दर्दनाक घटना…….

NGV PRAKASH NEWS

भीड़ की दरिंदगी से टूटी नाबालिग की जिंदगी, वायरल वीडियो बना मौत की वजह; बेतिया में 11 नामजद, एक गिरफ्तार

बेतिया, 8 फरवरी 2026
बिहार के बेतिया जिले में भीड़ द्वारा की गई अमानवीय बर्बरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग के शक में ग्रामीणों ने एक नाबालिग किशोरी और किशोर को पकड़कर न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस अपमान से टूटकर किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां को हार्ट अटैक आ गया, जिन्हें गंभीर हालत में बेतिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी की देर रात करीब डेढ़ बजे गांव के दर्जनों लोग किशोरी के घर पहुंचे। आरोप था कि वह पड़ोस के गांव के एक नाबालिग लड़के से बातचीत करती थी। भीड़ ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर किशोरी को जबरन बाहर खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान किशोर को भी पकड़कर लाया गया। दोनों को गांव के बाहर एक खंभे से बांधकर पीटा गया। ठंड के बीच किशोर के कपड़े उतारकर उसके नाजुक अंगों पर वार किए गए। शुक्रवार सुबह उसका सिर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख पोती गई और जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस पूरी बर्बरता के वीडियो बनाए गए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए।

मारपीट के दौरान किशोरी किसी तरह भीड़ से बचकर भाग कर घर पहुंच गई। घर में उस समय उसकी दादी और बड़ी बहन मौजूद थीं।

वायरल वीडियो और सार्वजनिक अपमान से किशोरी इस कदर तरह टूट चुकी थी की उसने फांसी लगा ली | शुक्रवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे घर के अंदर फंदे से लटका उसका शरीर पर जिन्होंने देखा ।

घटना के समय उसके माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। शाम को पिता के लौटने पर पुलिस को सूचना दी गई।

किशोरी के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है। पिता का आरोप है कि रात की घटना के बाद हमलावर दोबारा घर पहुंचे, उनकी बेटी की हत्या की और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है और लगातार धमकियां मिल रही हैं।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया।

थानाध्यक्ष के अनुसार, नाबालिग का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मृतका के पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर सूचक का धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है |

इस मामले में 11 लोगों को नामजद किया गया है और 50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। नामजद आरोपी इस्तेखार अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार गांव में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *