NGV PRAKASH NEWS


बलिया 20 फरवरी 26.
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बच्ची से 5 लड़कों ने गैंगरेप किया. बताया जा रहा है कि बच्ची शौच करने गई थी, जहां इन आरोपी लड़कों ने उसे डराया धमकाया और उसका रेप किया | घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बीते 15 फरवरी और गड़वार थाना क्षेत्र का है |
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है |अब आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने के साथ-साथ आरोपी लड़कों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही जा रही है |
मामले में रेप पीड़िता की भाभी ने बताया कि , “जब हमारी ननद शौच करने गई थी तो 6 लड़के उसे खींचकर ले गए और उसका रेप किया | डर की वजह से ननद नें घर पर यह बात नहीं बताई | दूसरे दिन जब उसका हाथ-पैर दर्द करने लगा तो उसने रोते हुए बताया उसके साथ गलत काम किया गया है.”
कथित रूप से पीड़िता की भाभी ने दावा किया है कि थाने पर पहले ही शिकायत कर दी गई थी | पुलिस अगले दिन मौके पर पहुंची लेकिन पीड़िता का परीक्षा था और वह पेपर देने गई थी |
पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने लड़की को धमकी दी थी कि किसी को इस बारे में बताया तो वह 6 आदमी हैं, तुम्हारे पापा-भैया सबको मार देंगे |
इतना ही नहीं उस दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया था | पीड़िता को रेप का वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी गई | एस्कॉर्ट डर के वजह से पीड़िता ने परिजनों को कुछ नहीं बताया |
इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, आरोपी अभी फरार चल रहे हैं |
मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया है कि बुधवार 18 फरवरी की दोपहर लगभग 3.30 बजे गड़वार थाने पर बहादुरपुर कारी गांव के पीड़िता के पिता द्वारावारदात की सूचना दी गई थी | उन्होंने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है |
इस सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची |
तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है |
उन्होंने कहा कि साक्ष्य-संकलन का कार्य किया जा रहा है | किसी भी आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा |
NGV PRAKASH NEWS
