Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

होली के दौरान विवाद और गाली-गलौज पर पुलिस की कार्रवाई, 20 लोग गिरफ्तार
बस्ती, 09 मार्च 2026.
कोतवाली क्षेत्र के मनहनडीह गांव में होली पर्व के दौरान दो पक्षों के बीच रंग डालने और कपड़ा फाड़ने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों के 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार होली के दौरान दो पक्षों के बीच रंग डालने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और आपसी झगड़े में बदल गया। विवाद के कारण आसपास के लोगों और आने-जाने वाले राहगीरों को भी अभद्र भाषा का सामना करना पड़ रहा था, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें…….
स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी लोगों को संबंधित न्यायालय सदर, बस्ती के समक्ष भेज दिया गया।
गिरफ्तार लोगों में पुलिस के अनुसार हरिदास उर्फ मजनू, कुलदीप उर्फ गोपी, सचिन, रतन, रोहन, पूनम, महिमा, रवि, शिवकुमार उर्फ पिल्लू, संदीप उर्फ भोला, अमन, वंश बहादुर उर्फ मन्नू, राजन, रामरति, साधना, जलधारी, पूनम, आरती, लाली और प्रभावती देवी निवासी मनहनडीह थाना कोतवाली बस्ती शामिल हैं |
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार मौर्य के साथ कांस्टेबल साजिद जामल, आशुतोष, अर्जुन यादव, स्कन्द यादव, महिला कांस्टेबल शशि दूबे, पूजा पाठक, कमली यादव तथा पीआरडी नीतू शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS
