हाईवे पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर में तीन की मौत 15 घायल

जी.पी.दुबे
97210 711 75

अयोध्या लखनऊ हाईवे पर हुए एक्सीडेंट में तीन की मौत 15 घायल

👉 घने कोहरे के कारण हुई टक्कर…

अयोध्या 15 नवंबर 24.
अयोध्या लखनऊ फोरलेन पर रुदौली के पास आज सुबह तीन वाहनों के भीषण एक्सीडेंट में तीन की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हो गए |
मरने वालों में मेदांता लखनऊ में पोस्ट देवरिया के रहने वाले डॉक्टर मोहम्मद हुसैन पुत्र अली रजा 30 वर्ष निवासी ग्राम सिमरी थाना रामपुर कारखाना देवरिया, रचना पुत्री धर्मवीर 25 वर्ष निवासी मिरुआ मडआ उर्मदा कन्नौज तथा उपासना पुत्री राकेश सिंह 24 वर्ष निवासी भदोरिया लोहागढ़ कन्नौज शामिल है |
जबकि 15 घायलों में सुनील जायसवाल, संदीप जायसवाल, वंदना जायसवाल,आशीष जायसवाल, गौरी जायसवाल,सूती जायसवाल,गरिमा जयसवाल,रीना जायसवाल,रणधीर सिंह,तृप्ति जायसवाल, पूजा जायसवाल,मीना देवी तथा पीहू शामिल है |
घायलों की गंभीर अवस्था देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना रुदौली कोतवाली की पुलिस चौकी भेलसर अंतर्गत फोरलेन स्थित कूड़ा सादात स्थान पर बने कट पर ट्रक मोड़ने के कारण हुई |
घना कोहरा होने से दृश्यता कम होने के कारण कट पर मोड रहे ट्रक मे कार टकरा गई | उसी समय पीछे से सवारियों को लेकर आ रही ट्रैवलर बस भी ने जोरदार टक्कर मारा | टक्कर इतनी तेज थी कि लोगों को दूर तक उसकी धमाके की आवाज सुनाई दी | और उसी के साथ हाईवे पर चीख पुकार मच गई |
स्थानीय लोग और राहगीर मदद में पहुंच गए तथा एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई |
एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दो युवतियों और एक घायल युवक को मृत घोषित कर दिया |
वहीं गंभीर रूप से घायल स्नेह और नीतू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया |
लोगों के अनुसार सभी घायल ट्रैवलर में सफर कर रहे थे |
रुदौली पुलिस के अनुसार करने वाले सभी मेदांता अस्पताल के स्टाफ थे और कार्तिक पूर्णिमा में दर्शन करने अयोध्या जा रहे थे | जबकि ट्रैवलर में सवार सभी लोग एक बारात से कानपुर से गोरखपुर जा रहे थे |

  • Gyan Prakash Dubey

    I am a News Reporter with Diploma in jornlism and mass communication. Editor in Chief of this news portal NGV PRAKASH NEWS.This Portal Registred from MSME and Department of Information and Broadcasting Central Government . For any query please contact me on 9721071175.

    Related Posts

    40 साल की महिला ने 9 साल के बच्चे के साथ खेला डर्टी गेम

    उन्नाव.एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 40 साल की महिला ने 9 साल बच्चे के साथ यौन संबंध बनाए |मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

    Read more

    डीआईजी ने फेक न्यूज और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए “डिजिटल वॉरियर” अभियान शुरू किया

    फेक न्यूज और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए “डिजिटल वॉरियर” अभियान शुरू बस्ती, 11 फरवरी 2025 – फेक न्यूज और साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 साल की महिला ने 9 साल के बच्चे के साथ खेला डर्टी गेम

    डीआईजी ने फेक न्यूज और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए “डिजिटल वॉरियर” अभियान शुरू किया

    मुसलमान से सनातनी बनने पर 3000 महीना, किसने कहा यह..

    चल तुझे साइकिल दिलाऊगी कह कर मां ने दोनों बच्चों के साथ लिया और..