
फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल की महिला कर्मी से दुष्कर्म-छेड़छाड़, 3 साथियों ने 2 साल तक लूटी आबरू
दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर के एक बड़े सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने तीन पुरुष सहकर्मियों पर कथित दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि तीनों आरोपी दो साल से उसके साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहे थे। महिला थाना एनआईटी पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पीड़िता ने बताई आपबीती
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अस्पताल में कार्यरत है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अस्पताल के तीन कर्मचारियों में से एक ने उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य कर्मचारी लगातार छेड़छाड़ करते रहे। जब भी उसने विरोध किया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई, जिससे डर के कारण वह शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। आखिरकार, हिम्मत जुटाकर पीड़िता शनिवार शाम को एनआईटी महिला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई शुरू
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, अस्पताल के अन्य कर्मचारियों और उच्चाधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी कि क्या पीड़िता ने पहले कभी इस संबंध में कोई शिकायत की थी।
👉 यहां पर यह भी जांच का विषय है कि आखिर किस कारण महिला कर्मचारी 2 साल तक यौन उत्पीड़न साथी रही…
अस्पताल में चर्चाओं का दौर
सरकारी अस्पताल में रेप के इस मामले को लेकर रविवार को दिनभर चर्चाएं चलती रहीं। तीनों आरोपी कर्मचारी रविवार को अस्पताल से नदारद रहे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उनसे पूछताछ कर मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS
